मेगा नीलामी में इसके लिए बहुत पैसा लुटाएगा RCB, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2022 के लिए खिलाड़ियों की आगामी नीलामी दो महीने के भीतर होने की उम्मीद है। नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इस कारण फ्रेंचाइजियों को अपने बड़े खिलाड़ी भी छोड़ने पड़े। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने तीन खिलाड़ी रिटेन किए, लेकिन स्पिनर युजवेंद्र चहल को रिटेन नहीं किया जोकि उनके लिए उपयोगी साबित हुए हैं। अब चहल की कमी काैन पूरी कर सकता है, इसका जवाब भारत के पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दिया। चोपड़ा ने बताया कि आरसीबी किस खिलाड़ी पर अधिक पैसा खर्च करेगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म

आरसीबी राशिद को नहीं खरीद पाएगी
चोपड़ा के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का लक्ष्य राहुल चाहर को मेगा नीलामी में अपनी ओर लाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि लेग स्पिनर राहुल चाहर को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी अपने खाते से खूब पैसा निकाल देगी। चोपड़ा को लगता है कि चहल नीलामी में जगह नहीं बना पाएंगे और उस स्थिति में चाहर टीम के लिए उनके घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आरसीबी राशिद खान को नहीं खरीद पाएगी। वे इसके बारे में भूल सकते हैं। ऐसे में वो राहुल चाहर के पीछे जाएंगे। लेग स्पिनरों के अलावा कोई भी स्पिनर चिन्नास्वामी स्टेडियम में काम नहीं करता है। वह हवा में काफी तेज गेंदबाजी भी करते हैं। रवि बिश्नोई भी एक विकल्प है, लेकिन मैं राहुल चाहर के बारे में सोच रहा हूं, उसके लिए आरसीबी बहुत अधिक पैसा खर्च करेगा। चहल नीलामी में आरसीबी के लिए जगह नहीं बना पाएंगे।"

RCB के लिए जेसन होल्डर भी है कप्तानी का विकल्प
विराट कोहली ने घोषणा की थी कि वह आगामी सीजन के लिए टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। इसके कारण तीन बार के आईपीएल फाइनलिस्ट एक संभावित नाम की तलाश में हैं जो कोहली की जगह ले सके। चोपड़ा का कहना है कि विंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर आरसीबी की कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। चोपड़ा ने कहा, "आरसीबी के लिए, जेसन होल्डर भी कप्तानी के लिए एक सही विकल्प हैं। उन्हें एक नया कप्तान खरीदने की जरूरत है और यह होल्डर हो सकता है। जब मैं वहां की पिच और अन्य चीजों के बारे में सोचता हूं, तो मुझे लगता है कि होल्डर एक मूल्यवान खिलाड़ी हो सकता है। वह सभी टीमों के लिए अच्छा काम करता है।"

दो नई टीमों के लिए इन्हें माना बताैर कप्तान बेहतर विकल्प
बता दें कि आईपीएल 2022 दो नई टीमों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें जुड़ी हैं। यानी कि अब 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। नई टीमों के कप्तान काैन होंगे, इसका फैसला होना बाकी है। चोपड़ा ने नए खिलाड़ियों के लिए कप्तानी के संभावित विकल्पों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "टीम चाहती हैं कि कप्तान कोई भारतीय ही हो, इसलिए दो नई टीमों के लिए स्पष्ट कप्तानी के उम्मीदवार केएल राहुल और श्रेयस अय्यर हैं। लेकिन केएल राहुल और वार्नर की भी संभावना है। उनके अलावा मुझे कोई नजर नहीं आता। टीमों को कप्तानी के लिए ईशान किशन या आर अश्विन को चुनता हुए हम नहीं देख पाएंगे।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
