Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धन के लिए खेल रहे हैं फुटबॉलर: पेले

मैक्सिको सिटी, 27 अक्टूबरः दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार पेले ने कहा है कि आजकल के खिलाड़ी जर्सी के प्रति अपनी निष्ठा को पूरी तरह भूल चुके हैं और यही कारण है कि धन के लिए वे इसे बार-बार बदल रहे हैं।

मैक्सिको के समाचार पत्र 'ईएफई' के मुताबिक पेले ने स्पोर्ट्स कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा, "आजकल के खिलाड़ी हर छह महीने में अपनी जर्सी बदल रहे हैं। इससे साबित होता है कि वे उसके प्रति निष्ठावान नहीं हैं। वे सिर्फ धन के लिए खेल रहे हैं।"

शताब्दी के महानतम फुटबालर चुने जा चुके ब्राजील के पेले ने कहा, "मैंने सांतोस क्लब के साथ 17 साल बिताए। इस दौरान मुझे अनेक क्लबों से लुभावने प्रस्ताव मिले लेकिन जर्सी के प्रति मेरी निष्ठा ने मुझे कहीं नहीं जाने दिया।"

पेले ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि आजकल के खिलाड़ी तो अपनी राष्ट्रीय टीम में भी स्थान नहीं पाना चाहते क्योंकि उसके लिए खेलने पर उन्हें मोटी कमाई नहीं होती।

बकौल पेले, "देश के लिए खेलने में कमाई नहीं है। यही सोचकर आजकल के खिलाड़ी क्लब फुटबाल की ओर रुख कर रहे हैं। क्लब उन्हें मुंहमांगी कीमत दे रहे हैं। यह दुखद स्थिति है।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+