For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Womens World Cup 2017: बेटियां वर्ल्‍ड कप हार गईं, पर दिल जीत लिया

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और टीम इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया 9 रनों से इंग्लैंड से हार गई।

मिताली राज की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में छह बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर अपनी क्षमता का सबसे बड़ा सबूत पेश किया है।

टीम इंडिया हारने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों में उदासी तो छा गई लेकिन लोगों का टीम का साथ नहीं छोड़ा और उनकी हौसलाआफजाई की।

ICC Womens World Cup 2017: बेटियां वर्ल्‍ड कप हार गईं, पर दिल जीत लिया

पीएम मोदी ने लिखा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हमारी महिला क्रिकेटरों ने अपना सर्वेश्रेष्ठ खेल खेला। विश्व कप के माध्यम से उल्लेखनीय दृढ़ता और कौशल दिखाया है टीम पर गर्व है।'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- 'अच्छी तरह से खेला टीम इंडिया! परिणाम आज आपके पक्ष में नहीं रहे लेकिन आपने कई दिलों को जीत लिया है।'

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट कर कहा- 'टीम का भाग्य कठिन रहा। आप एक लंबा रास्ता तय कर चुके हैं और हम सब आप पर गौरवान्वित हैं।' वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है- 'भारत में महिला क्रिकेट वास्तव में आ गया है। आप लड़कियों को धन्यवाद। लड़कियों पर बहुत गर्व है।'

पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने लिखा है कि 'बहुत अच्छा खेला, वुमेन इन ब्लू। अपने साबित किया कि ब्लू लड़के का रंग नहीं है।'

BCCI के अध्यक्ष बोले- टीम पर है गर्व

खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि - 'हमारी महिला टीम बहुत अच्छी तरह से खेली। जब टीम वापस लौटेगी तो हम टीम का शानदार स्वागत करेंगे।'

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने लिखा- 'अच्छी तरह से खेला लड़कियों! भले ही आप फाइनल हार गईं लेकिन, आपने सभी भारतीयों के दिल जीत लिया है और महिला क्रिकेट का उदय शुरू किया है।'

BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि - 'टीम को बधाई। उन्होंने एक मील का पत्थर हासिल किया है, अब सभी उन्हें महान सम्मान के साथ देखेंगे।'

मोहम्मद कैफ ने लिखा कि- 'इंग्लैंड को बधाई ', लेकिन इतना गर्व है कि हमारी लड़कियों ने करोड़ों दिल जीते।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+