For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Birthday Special: जानिए भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर ईशांत शर्मा के बारे में खास बातें

बैंगलुरू। 22 साल बाद श्रीलंका को उसकी धरती पर पटखनी देने वाली भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का आज हैप्पी वाला बर्थे डे है। ईशांत का जन्म 2 सिंतंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।

आईये जानते हैं 6 फिट 4 इंच के लंबू और आक्रामक गेंदबाज ईशांत वर्मा के बारे में खास बातें...

  • ईशांत शर्मा की गिनती आक्रामक गेंदबाजों में होती हैं।
  • ईशांत शर्मा ने 200 विकेट लेकर श्रीलंका में इतिहास रच दिया है।
  • ईशांत की गिनती टीम इंडिया के सबसे लंबे खिलाड़ी के रूप में होती हैं।
  • कप्तान विराट कोहली की टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ी ईशांत ने अपने पहला अंडर-19 वनडे और टेस्ट विराट कोहली के ही साथ खेला था।
  • ईशांत अपनी सफलता का श्रेय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को देते हैं और अक्सर वो कहते हैं कि अगर धोनी उनसे कहे कि वो छत पर से भी कूद सकते हैं।
  • 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ईशांत ने 152.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह किसी भारतीय द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद थी और इस तरह इंटरनेशनल मीडिया में भी ईशांत छा गये थे।
  • ईशांत अपने आक्रामक रवैये के लिए काफी बदनाम भी हैं, उनका और पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर रिकी पोटिंग का झगड़ा तो काफी मशहूर था, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जमकर पोटिंग को परेशान किया था, वो आठ बार पोटिंग को आउट कर चुके हैं।
  • कपिल देव के बाद ईशांत एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जो विदेश में चार बार छह या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।
  • ईशांत की छवि बिंदास और मस्तमौला इंसान की है, कई विदेशी टूर पर उनकी मस्ती करते और शराब पीते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल हो चुकी हैं।

Must read: शराब और शबाब के साथ टीम इंडिया गुजार रही है सिडनी में रातें, देखें तस्वीरें

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+