जानिए भारत-बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल की खास बातें
नई दिल्ली। गुरूवार को भारत के शेरों ने बांग्लादेश के टाइगर्स को पटखनी देकर विश्वकप के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मैच के दौरान बहुत सारे इतिहास बन गये हैं जो सदियों तक याद किये जायेंगे। गौरतलब है कि आईसीसी विश्व कप-2015 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरुवार को बांग्लादेश को 109 रनों से हरा दिया है।
आईये आपको बताते हैं भारत-बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल की खास बातें
1. इस मैच में रोहित शर्मा ने शतक लगाया है और विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने वाले वो देश के दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं।
2. बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने 85वीं बार 300 से अधिक का स्कोर खड़ा करने का कारनामा किया।
3. अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में सर्वाधिक बार 300 या उससे अधिक स्कोर खड़ा करने की उपलब्धि भारत के नाम है।
4. विश्व कप में भारतीय टीम ने तीसरी बार 300 या उससे अधिक स्कोर खड़ा किया।
5. इस मैच की जीत के बाद ही धोनी ने जीत का शतक पूरा कर लिया है। उनकी अगुवाई में भारत ने 100 मैचों में जीत हासिल की है जिसके बाद वो भारत के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं।
6. इस मैच की जीत के साथ ही धोनी की सेना ने मार्च फोबिया को ध्वस्त कर दिया। टीम इंडिया वनडे में बांग्लादेश से अब तक महज 3 बार हारी है जिसमें उसे लगातार 2 मैचों में जो शिकस्त मिली वह मार्च के महीने में ही मिली थी लेकिन 19 मार्च के बाद अब उसका यह फोबिया भी गायब हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
