For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो 'इस रिपोर्ट' ने बनाया विराट को 'एंग्रीमैन' और पत्रकार को खानी पड़ी गालियां

नई दिल्ली। भारत से लेकर आस्ट्रेलिया तक में विराट कोहली के नाम पर हाहाकार मचा हुआ है, वजह है विराट कोहली का आपा खोना और गुस्से में आकर हिंदुस्तान के पत्रकार जसविंदर सिद्धू को मां-बहन की गालियां देना। हालांकि विराट कोहली यहां पर गलतफहमी का शिकार हुए और उन्होंने तत्काल प्रभाव से माफी मांग ली लेकिन उनकी माफी बवाल को रोक नहीं पा रही है और अब इस बवाल का शोर आईसीसी और बीसीसीआई तक जा पहुंचा है जिसके चलते विराट को बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।

मालूम हो कि खबर आयी है कि विराट को सिद्धू पर गुस्सा इसलिए आया क्योंकि उन्हें लगा इसी रिपोर्टर ने उनके और अनुष्का शर्मा के खिलाफ उल्टा-सीधा तब छापा था जब वो इंग्लैंड दौरे पर थे। आज वो खबर इंडियन एक्सप्रेस ने प्रकाशित की है जिस पर विराट मियां इस कदर भड़के हुए हैं।

पत्रकार से तकरार कोहली के लिए बना जी का जंजाल, सिद्धू पहुंचे ICC

दरअसल यह खबर थी 'In India's jumbo touring party, the 'G' in WAGS too', यह खबर 19 जुलाई 2014 को छपी थी उस दौरान विराट टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे और बुरी तरह से फ्लॉप थे। इस खबर में यह लिखा था कि विराट के साथ अनुष्का के जाने का इंतजाम बीसीसीआई ने किया है। विराट का बल्ला बुरी तरह से इंग्लैंड में खामोश था जिसके कारण उन्हें अपनी महबूबा अनुष्का के खिलाफ काफी कुछ सुनना पड़ा था।

रोहित शर्मा के साथ पर्थ के होटल में वो कौन थी?

विराट को लगा कि जसविंदर वो ही रिपोर्टर हैं जिन्होंने वो खबर छापी थी, बस इसलिए ही वो भड़क गये और उन्हें जबरदस्त गालियां दे डाली। हालांकि उन्हें जब असलियत पता चली तो उन्होंने माफी मांगी लेकिन तब तक मामला बिगड़ चुका था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+