अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पहली बार 0 पर आउट हुए विराट कोहली, हार में भी बन गए कई रिकॉर्ड
गुवाहाटी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हारकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। पहली ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली आउट होकर पलेवियन लौट गए। दोनों बल्लेबाजों को अपना तीसरा टी20 मैच खेल रहे जैसन बेहरनडॉर्फ ने आउट किया। विराट कोहली 0 पर आउट होकर पवेलनयन लौटे। लेकिन फिर भी रन मशीन विराट जाते-जाते रिकॉर्ड बना गए। विराट को शून्य पर आउट करने वाले गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ की एक खास बात ये है कि उन्होंने 2013 में चैंपियंस लीग में खेलते हुए राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को भी शून्य पर आउट किया था।

पहली बार 0 पर हुए आउट
जी हां, दरअसल विराट कोहली टी20 करियर में पहली बार जीरो पर आउट हुए। यही नहीं कोहली सबसे ज्यादा मैच के बाद जीरो पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। विराट कोहली टी20 करियर की 48वीं पारी में पहली बार बगैर खाता खोले आउट हुए। इससे पहले पाकिस्तान के शोएब मलिक 40वीं पारी में जीरो पर हुए थे आउट। वहीं 39वीं पारी में जीरो पर आउट होकर इस सूची में तीसरे नंबर पर सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं।

भारत ने बनाए 118 रन
गुवाहाटी टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारिक 20 ओवरों में ऑल आउट होकर 118 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 15.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहली बार हारी टीम
2012 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली बार भारत के खिलाफ कोई टी-20 मुकाबला जीता है। असम के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 7 साल बाद हुए किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह पहला मौका है जब कंगारू टीम ने भारत को भारतीय मैदान पर 5 टी-20 मुकाबलों में पराजित किया है। दूसरे टी-20 मुकाबले में हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के टी-20 में 7 मैचों में मिली लगातार जीत के विजय रथ को रोक दिया। इससे पहले ODI में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार 9 लगातार जीत के बाद विजयरथ को रोक दिया था।

अंतर की सबसे बड़ी जीत
27 गेंदें शेष रहते हुए ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत भी किसी विदेशी टीम को रन-बॉल के अंतर की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने कटक में15 गेंद शेष रहते हुए विजय लक्ष्य को हासिल किया था। ट्रेवेस हेड और मोजेज हेनरिक्स के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। टीम इंडिया के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर टी-20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी और एक रिकॉर्ड साझेदारी है। इससे पहले विंडीज के जॉनसन चार्ल्स और लेंडल सिमंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साल 2016 में 97 रनों की सर्वाधिक साझेदारी हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications