ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्डकप विजेता कप्तान ने बताई अपनी पसंदीदा भारतीय डिश
पुणे। अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2015 का विश्वकप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने अपनी पसंदीदा भारतीय डिश के बारे में बताया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को भारतीय खाना पीना काफी पसंद है। दिलचस्प बात यह है कि वे उप-महाद्वीप मसालेदार खाने को लेकर दीवाने हैं।
क्लार्क ने कहा- "मैं बिरयानी और गार्लिक नान काफी पसंद करता हूं। मुझे उसमें पड़ने वाले मसालों के कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, उन्हें खाने में कई बार पसीना निकल आता है, लेकिन मैं इसके साथ निपट सकता हूं।"
क्लार्क ने आगे कहा- "हर बार जब मैं भारत आता हूं, तो मुझे पता होता है कि मैं बेहतरीन खाना खाने जा रहा हूं।" क्लार्क ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अजीब स्वाद वाला मगरमच्छ भी खाया है। मुझे वह पसंद आया था।
आपको बता दें कि क्लार्क ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई लोग बहुत पसंद करते हैं। दरअसल उन्होंने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि उनके अंदर ऑस्ट्रेलियाई जज्बा है। माइकल क्लार्क ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि विराट कोहली का ऑस्ट्रेलियाई दर्शक बेहद सम्मान करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
