दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रैना फिर बाहर

By Brajesh Mishra

नई दिल्ली। धर्मशाला के बाद दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में जीत पर निगाहें लगाए बैठी टीम इंडिया को एक बार फिर झटका लगा है। बीमार होने की वजह से पहले मैच से बाहर हुए सुरेश रैना दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे।

पहले मैच में जीत से उत्साह में आई टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह फैसला लेना भी काफी अहम होगा कि टीम में किसे जगह दी जाए। रैना को वायरल होने की वजह से पहले मैच में भी बाहर बैठना पड़ा था। रैना को लंबे समय बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला था।

पढ़ें: प्रेमी के करीब खड़ी हुई लड़की तो मौलवी ने मरवाए 23 कोड़े

धर्मशाला में मिली थी धमाकेदार जीत
धर्मशाला में 17 ओवर रहते 6 विकेट से मिली धमाकेदार जीत ने के बाद टीम इंडिया दिल्ली में भी मैदान मारने की पूरी कोशिश में है। यहां के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत का पलड़ा भारी दिखता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोटला पर सिर्फ 2 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से दोनों भारत ने ही जीते हैं।

पढ़ें: मासूम लड़की के हाथ बांध कर पुलिसवाले ने की दरिंदगी, बहनों ने बनाया वीडियो

कोटला में भारत का बोलबाला
कोटला में खेले गए 19 मैंचों में भारत ने 12 जीते हैं जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच बेनतीजा भी रहे। दूसरा मैच 20 अक्टूबर को होना है।

Story first published: Tuesday, October 18, 2016, 19:48 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+