विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में इस समय कौन है बेस्ट, गांगुली ने दिया जवाब
नई दिल्ली: एशेज सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के बाद स्टीव स्मिथ ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली ने 34 अंक आगे निकल गए हैं। बॉल टेंपरिंग केस में एक साल के बैन के बाद एशेज सीरीज से टेस्ट में वापसी करने वाले स्मिथ ने चार टेस्टों में 774 रन बनाकर कोहली की बादशाहत को हिला दिया है। इसके साथ ही कोहली और स्मिथ के बीच तुलना और भी तेज हो गई है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोहली के रिकॉर्ड जहां शानदार हैं तो वहीं स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन टेस्ट मैचों में बेजोड़ रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों में कौन ज्यादा महान है, इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय दी है।

स्मिथ vs कोहली: कौन है बेस्ट
गांगुली का कहना है कि वह इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना नहीं करना चाहते हैं, साथ ही गांगुली ने कहा कि विराट कोहली अभी भी दुनिया में बेस्ट हैं लेकिन स्मिथ के रिकॉर्ड भी अपनी जगह शानदार हैं। गांगुली ने एक प्रोग्राम में बात करते हुए आगे कहा, 'ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब नहीं दिया जा सकता। ये प्रदर्शन के बारे में हैं। इस समय विराट दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। इसलिए इससे हमें खुशी होती है।' इसके बाद जब गांगुली से स्मिथ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उनके रिकॉर्ड खुद इस बात के गवाह हैं.....26 टेस्ट शतक जो एक जबरदस्त रिकॉर्ड है।'

कोच पद और धोनी के संन्यास पर भी की बात-
इस दौरान गांगुली से एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद पर काम करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्काराते हुए कहा, 'पहले एक कोच को अपना काम खत्म करने दीजिए, उसके बाद हम अगले कोच के बारे में सोचेंगे। मैं पहले से ही आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को कोचिंग दे रहा हूं। मेरे पिछले सीजन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पिछले सात सालों में सेमीफाइनल में जगह बनाई तो ये अच्छा रहा।' वहीं धोनी के संन्यास के सवाल पर गांगुली ने कहा कि वे नहीं जानते हैं कि कोहली और चयनकर्ता क्या सोचते हैं। वे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, उनको फैसला करने दीजिए।
PKL 2019 : जारी है दिल्ली का 'दबंगई' खेल, तेलुगू को दी करारी हार

'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पक्का दावेदार'
इसके अलावा गांगुली ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा टी-20 सीरीज और उसके बाद आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया को पक्का दावेदार बताया है। गांगुली ने कहा, 'भारत फेवरेट है। भारत अपने घर में एक खतरनाक टीम है। उनको हराना बहुत मुश्किल है और यह सालों से यही चलता आ रहा है।' बता दें कि दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश के चलते धुल गया था। इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका था। अब तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 18 सितंबर को मोहाली में होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
