गेल और विटोरी ने रेफरल प्रणाली पर सवाल उठाए
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने गेल के हवाले से लिखा है कि उन्हें नई रेफरल प्रणाली पसंद नहीं है। डुनेडिन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान इस प्रणाली को आजमाया गया था। दोनों टीमों के बीच होने वाले दूसरे मैच के दौरान भी इसे आजमाया जाएगा।
इस प्रणाली के तहत प्रत्येक टीम को एक पारी में तीसरे अंपायर द्वारा तीन बार अपनी अपील नकारे जाने के बाद अंपायर के फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार होगा।
गेल ने कहा, "सही कहूं तो मुझे यह प्रणाली पसंद नहीं। मैं मैदानी अंपायरों को अधिक से अधिक अधिकार दिए जाने का पक्षधर हूं।"
दूसरी ओर, विटोरी ने कहा कि उन्हें इस प्रणाली के सफल होने को लेकर संदेह है क्योंकि इसे बिल्कुल अलग तरह से अमल में लाया जा रहा है।
विटोरी ने कहा, "नई रेफरल प्रणाली में सुधार की जरूरत है। मेरे लिहाज से फैसला लेने का हक मैदान में खड़े अंपायरों को ही दिया जाना चाहिए। इससे इस खेल की गरिमा बनी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications