पेस और भूपति को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। चौथी वरीय भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी को रूस के इगोर आंद्रीव और कजाकिस्तान के यवगेनी कोरोलेव ने रविवार को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया।
दूसरी ओर, पेस और चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही को भी पहले दौर में हार मिली। तीसरी वरीय पेस-डुल्ही जोड़ी को स्पेन के राफेल नडाल और मार्क लोपेज की जोड़ी ने 6-4 6-3, 10-6 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।