Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2020 विमेंस टी-20 विश्व कप में हुई नए देश के एंट्री, VIDEO में देखें कैसे मना जश्न

नई दिल्ली: पुरुष टी20 विश्व कप की तरह से अगले साल महिला टी20 विश्व कप भी होने जा रहा है। थाइलैंड ने इस विश्व कप में अपनी जगह बनी ली है। थाइलैंड की महिला टी20 टीम ने गुरुवार को यह इतिहास रच दिया है। यह विश्व कप 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

थाइलैंड ने यह उपलब्धि डंडी में पापुआ न्यू गिनी टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करके कायम की। थाईलैंड ने इस मैच में ऑल-राउंड प्रदर्शन के साथ खेल में अपना वर्चस्व कायम किया।

यह मैच जीतने के साथ ही थाइलैंड की महिला क्रिकेटरों ने विश्व कप खेलने की खुशी को जश्न मनाकर शेयर किया है। थाइलैंड ने टी20 विश्व कप के लिए मेन क्वालिफायर का सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया है। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ यह मुकाबला जीतते ही थाइलैंड की टीम विश्व कप में खेलने के लिए क्वालिफाई कर गई। इस क्वालिफायर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच के विजेता को टी20 विश्व कप में क्वालिफाई करने का मौका मिल जाता है।

इस प्रतियोगिता में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम जीतने में कामयाब रही जिन्होंने दिन की शुरुआत में आयरलैंड को हरा दिया था।

थाईलैंड ने इस मैच में केवल 68 रनों का पीछा किया जिसमें 3 नंबर की बल्लेबाज नरुमेमोल चिवई ने 68 में से 32 रन बनाए। उन्होंने थाईलैंड के लिए 31 और 33 की दो बड़ी साझेदारियों में शानदार प्रदर्शन किया। थाईलैंड ऐतिहासिक समय से केवल चार रन दूर था तब 16 वें ओवर में मिडऑफ की ओर एक आसान कैच के साथ चिवई की पारी का अंत हो गया। इससे बाद बूचाथम ने नौ गेंद बाद विजयी रन बनाए। चिवई ने दो चौके मारे, जबकि उनकी सलामी जोड़ीदार नत्तनक चानतम ने 31 गेंदों पर 18 रन बनाए। पीएनजी ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन उनका कुल स्कोर बड़ा नहीं था।

Story first published: Friday, September 6, 2019, 13:38 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+