Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड, पहले ओवर की चार गेंदों में 92 रन

ढाका। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। क्रिकेट के मैदान पर रोज ही नए रिकॉर्ड बनते हैं लेकिन बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिस रप आप एकबारगी तो यकीन ही नहीं करेंगे। ये रिकॉर्ड है पहले ओवर की पहली चार गेंदों पर 92 रन खर्च करने का।

पहला ओवर, पहली चार गेंदे और 92 रन

पहला ओवर, पहली चार गेंदे और 92 रन

बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट खेलने वाले एक गेंदबाज ने 92 रन महज 4 गेंदे फेंककर ही खा लिए। ढाका में खेली जा रही सेकंड डिविजन क्रिकेट लीग में लालमटिया टीम के गेंदबाज सुजोन महमूद ने अपने ओवर में केवल 4 गेंदे ही फेंककर 92 रन लुटाए, जिसमें 65 रन वाइड (13 गेंदों में) और 15 रन तीन नो बॉल फेंककर दिए। यह एग्जोम क्रिकेटर्स की पारी का पहला ही ओवर था और इस टीम ने इस तरह 10 विकेट से जीत अपने नाम कर ली।

89 रन के लक्ष्य को चार गेंद में किया हासिल

89 रन के लक्ष्य को चार गेंद में किया हासिल

ढाका सेकंड डिविजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए लालमटिया क्लब बनाम एग्जोम क्रिकेटर्स के बीच यह मैच खेला गया। इस क्रिकेट लीग का आयोजन क्रिकेट कमिटी ऑफ ढाका मेट्रोपोलिस कर रही है। लालमटिया की टीम को इस मैच में पहले बैटिंग करने निमंत्रण मिला। लालमटिया की पूरी टीम 14 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद विपक्षी टीम ने चार गेंदों में 92 रन बनाकर मैच जीत लिया।

जान-बूझकर किया बॉलर ने ऐसा

जान-बूझकर किया बॉलर ने ऐसा

गेंदबाज से यह कारनामा किसी गलती से नहीं हुआ बल्कि उसने जानबूझकर ऐसा किया। महमूद ने अंपायर के विवादास्पद निर्णयों के विरोध में ऐसी गेंदबाजी की। ऐसा करने के लिए महमूद को लालमटिया की पूरी टीम का समर्थन प्राप्त था। अदनान के अनुसार, टॉस से लेकर हमारी पारी तक कई बार टीम के खिलाफ निर्णय दिए गए, जिसके बाद टीम ने ये किया।

इससे पहले एक ओवर में 77 रन का था रिकॉर्ड

इससे पहले एक ओवर में 77 रन का था रिकॉर्ड

लालमटिया क्लब के महासचिव अदनान रहमान दिपोन ने बताया कि लालमटिया की टीम अंपायरों के गलत डिसिजन से गुस्सा थी और इसके विरोध में ही टीम ने ऐसा किया। इससे पहले एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खाने का रिकॉर्ड न्यूजीलेंड के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बना था। वेंलिंगटन के बॉलर बर्च वेंस ने एक ओवर में 77 रन खाए थे। ये ओवर 22 गेंद लंबा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+