रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र के दो बल्लेबाजों ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
मुंबई। महाराष्ट्र और दिल्ली के बीच खेले जा रहे रणजी मुकाबले में स्वप्निल गुगाले और अंकित बवाने की जोड़ी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। तीसरे विकेट के लिए पार्टनरशिप में दोनों बल्लेबाजों ने 594 रन जोड़े। मैच में कार्यवाहक कप्तान के तौर पर खेल रहे स्वप्निल ने शानदार 351 रनों की पारी खेली।
मैदान में स्वप्निल का साथ दे रहे बवाने ने 258 रनों के साथ महाराष्ट्र को दो विकेट के नुकसान पर 636 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके बाद टीम ने पारी घोषित कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने 594 रन की नाबाद साझेदारी की। रणजी क्रिकेट के इतिहास में तीसरे विकेट लिए यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।
पढ़ें: भोपाल में PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
तीसरे विकेट के लिए तरसी दिल्ली
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह अब तक 9वीं सबसे बड़ी साझेदारी है। महाराष्ट्र टीम की शुरुआत इस पारी में खराब रही और 41 रन पर ही दो विकेट खो दिए। इसके बाद मैदान पर आए बवाने ने गुगाले का भरपूर साथ दिया और दोनों ने दिल्ली का दम निकाल दिया। दिल्ली की टीम तीसरे विकेट के लिए तरसती रही। आखिरकार में महाराष्ट्र की टीम ने पारी घोषित कर दी।
पढ़ें: दो साल तक बेटे को अलमारी में रखा, गर्म रॉड से जलाए नाजुक अंग
पांच ओवर में दिल्ली ने बनाए कुल 21 रन
दिन के आखिरी पांच ओवरों में दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और टीम ने कुल 21 रन बनाए। उन्मुक्त चंद 4 और मोहित शर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

