भारत की पहली पारी 487 रनों पर ख़्तम
कल ज़हीर ख़ान और हरभजन सिंह पर होगी नज़र
अहमदाबाद में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने से पहले ही भारत की पारी 487 रनों पर ख़त्म हो गई.
जवाब में न्यूज़ीलैंड ने दो विकेटों के नुक़सान पर 69 रन बना लिए थे.
कल के नाबाद खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण 40-40 रन बनाकर आउट हो गए.
सचिन तेंदुलकर के पास अपने टेस्ट करियर का 50वां शतक बनाने का मौक़ा था लेकिन लंच से पहले ही वह न्यूज़ीलैंड के खिला़ड़ी जीतन पटेल की गेंद पर उन्ही को अपना कैच दे बैठे. लक्ष्मण को भी पटेल ने ही पगबाधा आउट किया.
उसके बाद आने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना सिर्फ़ तीन रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ़ 10 रन बनाए और उन्हें कप्तान डेनियल विटोरी ने आउट किया.
बहरहाल, जल्दी जल्दी विकेट गिरने के सिलसिले के बीच हरभजन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 69 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं.
मैक्कुलम न्यूज़ीलैंड के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं.
न्यूज़ीलैंड की ओर से कप्तान विटोरी ने चार विकेट लिए जबकि जीतन पटेल ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया.
जवाब में न्यूज़ीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और ज़हीर ख़ान ने सलामी बल्लेबाज़ मैकिनटोश को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखाई.
पहले विकेट के पतन पर आने वाले खिलाड़ी वॉटलिंग को प्रज्ञान ओझा ने छह रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर दिया.
दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक विकेट कीपर बल्लेबाज़ ब्रेंडन मैक्कुलम 38 और टेलर 18 रनों पर खेल रहे थे.
भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और एस श्रीसंत.
न्यूज़ीलैंड टीम डेनियल वेटोरी (कप्तान), ब्रैंडन मैकुलम, टिम मैकेन्टोश, ब्रैडली जॉन वाटलिंग, रॉस टेलर, जेसी राइडर, केन विलियम्सन, गैरेथ हॉपकिंस, जीतन पटेल, हामिश बेनेट और क्रिस मार्टिन.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
