हार के बाद मैदान पर फूट-फूट कर रोये दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी
ऑकलैंड। विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही विश्वकप जीतने का दक्षिण अफ्रीका का सपना टूट गया। मैच के आखिरी गेंद पर जैसे ही न्यूजीलैं के एलियॉट ने छक्का जड़ा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अपने आप को रोक नहीं सके।
चोकर्स के दाग ने एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका का पीछा नहीं छोड़ा। मैदान पर हारने के बाद मॉर्नी मोर्केल अपने आंशू नहीं रोक सके। वह फफक कर रोने लगे। वहीं डेल स्टेन मैच हारने के बाद अपने घुटनों पर गिर पड़े। विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका कभी भी अपनी जगह नहीं बना सकी है।
The South African who knocked out #SA. Congrats #GrantElliott #ManOfTheMatch #NZvsSA #Morkel #McCullum #Vettori https://t.co/Ru0Mxdqngr
— Newsflicks (@newsflicks) March 24, 2015 दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स भी अपने आंशुओं को रोक नहीं सके। मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एलन डोनाल्ड सहित खिलाड़ी काफी भावुक हो गये। यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़े थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
