For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के इतिहास में पहली बार बने ये हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड

नयी दिल्ली। आईपीएल 9 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच मुंबई इंडियन और पूणे सुपरजायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पूणे से लगातार दो बार आईपीएल की चैंपियन रही मुंबई को 9 विकेट से परास्त कर दिया। जहां मुंबई को हराकर पूणे ने अपनी जीत हासिल की तो वहीं इस मौच के दौरान कई हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड्स भी बनें। रिकॉड्स ऐसे जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ। मुंबई में धोनी का धमाका, मैच से जुड़ी 5 अटपटी बातें

पुणे की इस जीत में उसके गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। उन्होंने न केवल मुंबई को हराकर जीत हासिल कर दी बल्कि आईपीएल के इतिहास में नया रिकॉर्ड भी बना दिया। पुणे के 4 गेंदबाजों ने पहली गेंद पर विकेट लेने में सफलता हासिल की। इसके अलावा भी बनें कई हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड्स...

पहला रिकॉर्ड

आईपीएल सीजन 9 के पहले मैच में पूणे के 4 गेंदबाजों ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिलकर इतिहास रच दिया। इशांत शर्मा ने पारी का दूसरे ओवर में पहली गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट लिया। उसके बाद मिचेल मार्श ने पांचवा ओवर करते हुए पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया। इसके अलावा मध्यम तेज गेंदबाज रजत भाटिया ने आठवे ओवर की पहली गेंद पर किरोन पोलार्ड का विकेट लिया तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 16वें ओवर में अंबाती रायुडु को आउट कर दिया।

दूसरा रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मुंबई इंडियंस के टॉप 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। मुंबई को लिंडल सिमंस 8 रन बनाकर, रोहित शर्मा 7 रन बनाकर, हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर और जोस बटलर शून्य पर आउट हो गए।

तीसरा रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मुंबई ने अपना 5 विकेट 40 के स्कोर पर गंवा दिए हो। इससे पहले दिल्ली की टीम के साल 2012 के आईपीएल मैच में 41 के स्कोर पर 5 विकेट गिरे थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+