क्रिकेट में भी लाल-पीले कार्ड सिस्टम
सिडनी, 29 अगस्त: क्रिकेट में खेले के दौरान अनुशासनहीनता से निपटने के लिए अब फुटबाल की तर्ज पर क्रिकेट मैदान में भी लाल और पीले रंग के कार्ड दिखाये जाएंगे। यह चलन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। प्रयोग के तौर पर इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया करेगा।
इस साल आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों पर यह फार्मूला सबसे पहले आजमाया जाएगा। क्वींसलैंड के अंपायरिंग कोच डेविड ओरहार्ड ने इस फार्मुले को तैयार किया है। इसके अंतर्गत नस्लीय टिप्पणी करने पर खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया जाएगा, जबकि किसी भी तरह की हिंसा में शामिल खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया जाएगा।
आस्ट्रेलिया में पहली और द्वितीय श्रेणी की 26 टीमों पर यह फार्मूला प्रयोग के तौर पर लागू होगा। गोल्ड कोस्ट के जिला समन्वयक जान फिट्जगेराल्ड के मुताबिक मैदान में खिलाड़ी के व्यवहार को लेकर विवादों को खत्म करने में ये नियम काफी कारगर साबित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में खिलाडि़यों से बातचीत में मामला हल करने की कोशिशें तो की जाती हैं, लेकिन बात बढ़ने पर उसे स्वीकार करना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में लाल-पीले कार्ड का नियम खेल में अनुशासन बनाये रखने में कारगर साबित हो सकता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications