ब्रैड हाॅग ने चुनी माैजूदा समय की बेस्ट वनडे प्लेइंग XI, कोहली को बनाया कप्तान
नई दिल्ली। पिछले तीन महीनों से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ है। सभी खिलाड़ी लॉकडाउन होने के कारण घरों में समय बीता रहे हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने करियर से जुड़े किस्से शेयर कर रहा है तो कोई अपनी फेवरेट टीम का चयन कर रहा है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हाॅग ने माैजूदा समय की बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन का चयन किया है जिसमें भारत के विराट कोहली को कप्तान रखा है।

इन्हें चुना ओपनर
हाॅग ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 2019 के आंकड़ों के आधार पर अपनी वनडे प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए, ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व स्पिनर ने रोहित शर्मा और डेविड वर्नर को चुना। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ये दोनों खिलाड़ी पिछले साल विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बरसाने वाले रहे। रोहित पहले और वाॅर्नर दूसरे स्थान पर रहे थे। नंबर तीन के लिए उन्होंने कोहली को चुना साथ ही उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया।

बाबर को भी चुना
वहीं उनकी प्लेइंग इलेवन में बाबर आजम इकलाैते पाकिस्तानी खिलाड़ी रहे हैं। बाबर को नंबर के लिए चुना गया है। इसके अलावा उन्होंने बेन स्टोक्स और जोस बटलर को चुना। बटलर को बताैर विकेटकीपर टीम में रखा है। हॉग ने आरोन फिंच आैर केन विलियमसन को नहीं चुनने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, "दो अनलकी बल्लेबाज आरोन फिंच हैं, जिनके पास 2019 में शानदार साल था, लेकिन उनकी रूपांतरण दर उस शीर्ष चार में बाकी सभी के रूप में अच्छी नहीं थी। और दूसरा केन केन विलियमसन था, जो लगभग विराट कोहली के सामने था, क्योंकि उनका औसत बेहतर था, लेकिन यह केवल एक कम स्ट्राइक रेट था, जिसने उन्हें टीम से बाहर रखा। "
पूर्व क्रिकेटर ने दो गेंदबाजों के बारे में भी बात की, जो चूक गए। उन्होंने कहा, "मैं ट्रेंट बाउल्ट और पैट कमिंस को चुन सकता था, जो मेरे द्वारा चुने गए गेंदबाजों की तुलना में बहुत अधिक किफायती हैं, लेकिन उनके पास मजबूत स्ट्राइक रेट नहीं हैं"

ब्रैड हॉग की मौजूदा सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय एकादश-
रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मिशेल स्टार्क, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
