नई दिल्ली। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की, जो इस समय फिल्मी पर्दे पर टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे हैं, फिल्म का नाम है 'एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी'।
सुशांत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर धोनी की बेटी जीवा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने प्यारी जीवा को गोद में उठाया हुआ है और वो बहुत खुश नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि धोनी की बेटी मात्र 10 महीने की है। इस फोटो को सिर्फ आधे घंटे में चार हजार लोगों ने लाइक किया है।
आप भी देखिये यह प्यारी तस्वीर
And me with the baby..:))) #ziva
Posted by Sushant Singh Rajput onTuesday, December 22, 2015