श्रीलंका का दिग्गज क्रिकेटर बन सकता है भारतीय टीम का कोच, शास्त्री को मिली चुनाैती
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने मुख्य कोच और सहयोगी स्टाफ पद के लिए आवेदन मांगे हैं। माैजूदा समय में रवि शास्त्री टीम के मुख्य कोच हैं लेकिन विंडीज दाैरे के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। अब देखना यह बाकी है कि टीम का अगला कोच किसे चुना जाता है। शास्त्री की माैजूदगी में टीम टेस्ट और वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर रही। ऐसे में फिर से उन्हें पद देने पर विचार किया जा सकता है लेकिन उन्हें पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर महेला जयवर्धने से चुनाैती मिल रही है जो इस रेस में आने को तैयार हो चुके हैं।
अंग्रेजी बेवसाइट क्रिकट्रेकर के अनुसार पूर्व श्रीलंकाई कप्तान जयवर्द्धने को टीम इंडिया के कोच पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जयवर्द्धने एक छोटे समय के लिए इंग्लिश टीम के सलहाकार भी रहे थे। ध्यान दिला दें कि जयवर्धने के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने काफी सफलता हासिल की है। जयवर्धने के टीम का कोच बनने के बाद से मुंबई इंडियंस ने तीन बार आईपीएल के खिताबों पर कब्जा किया है। साथ ही, रोहित शर्मा के साथ जयवर्धने का तालमेल बहुत ही गजब का है और यह आईपीएल के दौरान तीनों खिताबी जीतों के दौरान साफ दिखाई पड़ा। जयवर्द्धने जल्द ही पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के प्रमुख कपिल देव फैसला करेंगे कि कौन टीम इंडिया के हेड कोच के लिए योग्य और अच्छा उम्मीदवार है। बीसीसी अधिकारी का मानना है कि अगर जयर्वद्धने विराट और रोहित के साथ मिलकर काम करेंगे, तो इसका बहुत ही फायदा टीम इंडिया को होगा। बता दें कि शास्त्री 2017 में अनिल कुंबले की जगह कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी। इसमें वर्ल्ड कप भी शामिल है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में जरूर कामयाब रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
