#Rio Olympics Jumping: भारत के रंजीत माहेश्वरी पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में 30वें स्थान पर रहकर बाहर
रियो डी जेनेरियो। ओलंपिक से एक और निराश करने वाली खबर आ रही है। पुरुष ट्रिपल जंप के क्वॉलीफिकेशन राउंड में भारत के रंजीत माहेश्वरी 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए हैं। रियो ओलंपिक : बैडमिंटन के एकल पुरुष मुकाबले में जीतकर किदाम्बी श्रीकांत पहुंचे क्वॉर्टरफाइनल में
सोमवार को हुए मुकाबले में माहेश्वरी दूसरी बार ओलंपिक स्पर्धा का हिस्सा थे। क्वॉलीफायर्स राउंड में एक वक्त पर वह 15.80 मीटर की जंप लगाई, जो कि क्वॉलिफिकेशन निशान के काफी करीब था। ओलंपिक बैडमिंटन: भारत के किदाम्बी श्रीकांत पहुंचे क्वॉर्टरफाइनल में और पीवी सिंधु भी जीतीं
अपने दूसरे प्रयास में इस भारतीय ने 16.13 मीटर की छलांग लगाई जो कि क्वॉलीफाई करने के लिए जरूरी 16.95 मीटर से ज़रा सा कम रह गया। इसमें वह 23वें स्थान पर रहे। फाइनल प्रयास में उनके लिए चुनौती और भी बढ़ गई।
इस मुकाबले में अमरीका के क्रिस्टियन टेलर ने 17.24 मीटर की छलांग के साथ टॉप पोजीशन पर कब्जा जमाया। इसके बाद 17.10 मीटर की छलांग के साथ चीन की बिन डोंग दूसरे स्थान पर रहीं। साथ ही अमरीका की विल क्लेय ने 17.05 मीटर की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
