एशिया बैडमिंटन टूर्नामेंट के टिकट की बिक्री शुरू
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में 12 अप्रैल से शुरू हो रहे 'योनेक्स-सनराइज बैडमिंटन एशिया चैंपियनशीप' के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।
इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में होना है। राजधानी में वर्ष 1982 में हुए एशियार्ड खेलों के बाद पहली बार इतनी बड़ी बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
इस सिलसिले में मंगलवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के दौरान मौजूद रहे।
दीक्षित ने कहा कि खासतौर से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर में भारी भीड़ होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले महीने हुए हॉकी वर्ल्ड कप और राष्ट्रमंडल मुक्के बाजी के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उम्मीद है एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी लोगों में वही जोश-खरोश देखने को मिलेगा।"
कलमाड़ी ने भी एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप की सफलता की उम्मीद जाहिर की।
'बैडमिंटन एसोसियशन ऑफ इंडिया' (बाई) के अध्यक्ष वी. के. वर्मा ने कहा कि टिकटों के दाम किफायती रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि पहले दो दिनों के टिकटों के दाम 50 से 200 रुपये और तीसरे, चौथे दिन के लिए 150 से 500 रुपये के बीच रखा गया है। क्वोर्टरफाइनल और सेमीफाइनल मैचों के टिकटों की कीमत 300 से लेकर 1,500 रुपये के बीच रखी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications