Rockstar Series: मिलिए आईपीएल के 'मैगी ब्रदर्स' हार्दिक और कुणाल पांड्या से
बैंगलुरू। आज Rockstar Series में हम बात करेंगे दो युवा खिलाड़ियों की जो इन दिनों क्रिकेट के मैैदान पर धूम मचा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के दो योद्धा हार्दिक पांडया और कुणाल पांड्या की।
Rockstar Series: जानिए कोहली क्यों बने यूं 'विराट'?
हार्दिक पांडया का नाम तो हर किसी की जुबान पर टी20 विश्वकप के बाद ही आ गया है लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि हार्दिक के बड़े भाई कुणाल पांडया भी हार्दिक की तरह से ही आलराउंडर हैं। बड़ौदा के रहने वाले ये दोनों भाई आईपीएल में अपने खेल की वजह से आज लोगों के दिलो में स्पेशल जगह बना चुके हैं।
मुंबई इंडियंस से खेलते हैं कुणाल और हार्दिक
आईपीएल के अब तक के सीजन में ये पहला बार है कि दो सगे भाई एक ही फ्रेंचआईजी वाली टीम से खेल रहे हैं। हालांकि इससे पहले यूसूफ पठान और इरफान पठान साथ-साथ आईपीएल में खेल चुके हैं लेकिन दोनों की टीमें अलग-अलग थी और दोनों ही एक-दूसरे से अलग ढंग से खेलते थे लेकिन कुणाल और हार्दिक दोनों एक जैसे ही खिलाड़ी हैं।
हार्दिक पांड्या मॉडल लीशा शर्मा को डेट कर रहे हैं?
दोनों के क्रिकेट का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है, दोनों का जीवन काफी संघर्ष में बीता है और ये संघर्ष उस समय और गहरा गया जिस समय साल 2011 में दोनों भाईयों के सिर पर से पिता का साया उठ गया। दोनों भाई बेहद आर्थिक तंगी की चपेट में आ गये थे। पैसे दो वक्त की रोटी और घर चलाने में खत्म होने लगे थे ऐसे में दोनों को क्रिकेट के लिए ना तो पैसे थे और ना ही समय।
जानें टी 20 में डेब्यू करने वाले जांबाज हार्दिक पांड्या को
लेकिन इन दोनों के लिए वरदान साबित हुए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी किरण मोरे, जिनकी अकेडमी में दोनों को खेलने का मौका मिला और यहीं से दोनों की जिंदगी बदल गई क्योंकि इसी अकेडमी में खेलते हुए दोनों को आईपीएल खेलने को मिला और आज सूरत क्या है आप जान ही चुके हैं।
दोनों भाईयों की मेहनत और कौशल की तारीफ करते हुए किरण मोरे ने दोनों का नाम 'मैगी ब्रदर्स' रखा है क्योंकि अकेडमी में खेलते वक्त दोनों अक्सर मैगी खाकर अपनी भूख शांत कर लेते थे क्योंकि दोनों के पास इतने पैसे नहीं थे वो पेट भरकर पौष्टिक भोजन खा सके जो कि उनकी फिटनेस और क्रिकेट खेलने के लिए खासा जरूरी थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
