IND Vs ENG: दूसरे टेस्ट में तय वक्त से पहले करना पड़ा टी ब्रेक, जानिए क्या रही वजह
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैण्ड के बीच विशाखापट्टनम में जारी दूसरा टेस्ट मैच इतिहास के पन्नों में एक यादगार मैच के तौर पर दर्ज हो गया।
एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में न सिर्फ पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच है बल्कि साथ ही दूसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन के खेल में कुछ ऐसा हुआ जाे कि यूनीक था।
दरअसल, दूसरे सेशन का खेल जारी था और इसी बीच मैदान में एक कुत्ता घुस आया। वह मैदान के बाहर जाने को तैयार ही नहीं हो रहा था।
मैदान के चक्कर लगाते कुत्ते को जबतक मैदान अधिकारी पकड़ते तब तक टी ब्रेक कर दिया गया। जबकि चाय का वक्त कुछ देर बाद तय था।
जिस वक्त कुत्ता मैदान में घुसा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भारतीय पारी को अपनी शानदार इनिंग्स से संवार रहे थे। दोनों उस वक्त 188 रनों की पार्टनरशिप के साथ नाबाद खेल रहे थे।
तीसरे विकेट के लिए इस साझेदारी की वजह से भारत की पारी शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद संभल सकी।
इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के बीच कुत्ते ने भी मैच को रोमांचक बना दिया। दर्शकों से लेकर खिलाड़ी तक, कुत्ता हर किसी के आकर्षण का केंद्र था।
उसे तीन बार मैदान से बाहर ले जाने की कोशिश की गई तब जाकर वह बाहर हुआ।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जबकि मैदान में क्रिकेट मैच के दरमियां कुत्ता घुसा हो। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान भी एक कुत्ता मैदान में घुसा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
