Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'कोच बने सहवाग तो बंद रखना होगा अपना मुंह'

नई दिल्ली। अभी हाल ही में खबर आई थी कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए 'दो-लाइन' का सीवी बीसीसीआई को भेजा है। हालांकि बाद में सहवाग ने इस तरह की खबरों को झूठा करार दिया और मीडिया को भी जमकर लताड़ा था। सहवाग ने कहा था कि अगर उन्हें दो लाइन का सीवी ही भेजना से अच्छा था कि वे अपना नाम ही लिखकर भेज देते। हालांकि भारतीय मुख्य कोच पद के लिए सहवाग रवि शास्त्री के साथ इस हाई प्रोफाइल जॉब के लिए पसंदीदा में से एक है। जहां शास्त्री को कप्तान विराट कोहली का समर्थन हासिल है तो वहीं सहवाग बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी की पसंद माने जा रहे हैं।

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिया है। हालांकि मीडिया में खबरें आ रही हैं कि अगर सहवाग को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनया जाता है तो उन्हें अपना मुंह बंद रखना होगा। डेक्कट क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक सहवाग को ऐसी हिदायत दी जा सकती है।

डेक्कन क्रॉनिकल ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "फिलहाल कोई भी दावेदार कोच पद की रेस में आगे नहीं है। हां, सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर वो भारतीय टीम के कोच पद के लिए चुने जाते हैं तो उन्हें मुंह बंद रखने के लिए कहा जा सकता है। हमें डर है कि कहीं वो ये ना कह दें कि क्या हो गया अगर भारत मैच या सीरीज हार गया। इससे कई लोगों को आपत्ति हो सकती है।"

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली से विवाद के बाद अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन जारी किए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+