For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप के बीच आई बड़ी खबर- आथिया शेट्टी के साथ है केएल राहुल का अफेयर!

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल इस समय विश्व कप में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। भारतीय टीम लगातार जीत के साथ जहां इंग्लैंड में चर्चाएं बटोर रही है तो वहीं केएल राहुल का नाम आजकल भारत में काफी सुर्खियों में छा रहा है। इसके पीछे वजह बना है राहुल का कथित लव अफेयर। जी हां, गॉसिप के गलियारों में केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी के बीच इश्क के चर्चे फैल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आथिया और राहुल इस साल फरवरी से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आथिया-राहुल में मामला है गंभीर!

आथिया-राहुल में मामला है गंभीर!

आपको बता दें कि आथिया बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और उन्होंने सलमान खान के बैनर तली बनी फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार आथिया और राहुल के बीच मामला काफी गंभीर है। हालांकि आथिया ने राहुल के साथ अफेयर की बात को सिरे से नकार दिया है। जबकि केएल राहुल की ओर से कोई प्रतिक्रिया इसलिए नहीं आ सकी है क्योंकि वह अभी इंग्लैंड में हैं। वैसे राहुल की ओर से बात करने वाले प्रवक्ता ने भी इस अफेयर की खबरों का खंडन किया है। लेकिन 'बॉलीवुड लाइफ' (BollywoodLife) से मिली जानकारी कुछ और कह रही है।

आखिरी गेंद पर धोनी ने लिया दूसरा बल्ला और जड़ दिया 79 मीटर लंबा छक्का

फरवरी से बताया जा रहा है दोनों में रिश्ता

फरवरी से बताया जा रहा है दोनों में रिश्ता

'बॉलीवुड लाइफ' को विश्वस्त सूत्र ने यह बताया है कि राहुल और आथिया पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ हैं। उसने कहा, 'इन दोनों ने इस साल फरवरी से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है। और इनके बीच मामला सीरियस है।' फिलहाल आथिया अपने आने फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' को लेकर बिजी चल रही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब राहुल का नाम किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से जुड़ा है। इससे पहले उनका नाम अभिनेत्री सोनल चौहान से जुड़ा था। बाद में सोनल ने ही इस खबर को सिरे से नकारते हुए कहा था, 'नहीं इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। वह बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं, प्रतिभाशाली हैं और अच्छे इंसान हैं।'

अन्य अभिनेत्रियों से भी जुड़ चुका है नाम

अन्य अभिनेत्रियों से भी जुड़ चुका है नाम

इससे पहले राहुल का नाम 'मुन्ना माइकल' फिल्म की अभिनेत्री निधि अग्रवाल से भी जुड़ा रहा है। इतना ही नहीं, राहुल को आथिया शेट्टी की काफी अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के भी करीब माना गया था। आपको बता दें कि आकांक्षा ने ही राहुल और आथिया के साथ यह तस्वीर अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर इसी साल अप्रैल में शेयर की थी। गौरतलब है कि लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी के चलते राहुल और हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई से सजा भी मिल चुकी है। इन दोनों ने कॉफी विद करण नाम के टॉक शो में यह बातें की थी।

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज की मांग- शंकर की जगह पंत को नंबर 4 पर खिलाए भारत

Story first published: Friday, June 28, 2019, 21:09 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+