कोलंबो वनडे में धोनी बनाएंगे 'तिहरा शतक', चाहने वालों को धमाकेदार पारी की उम्मीद
कोलंबो। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का वो नाम हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने खेल के तीनों फार्मेंट में अपना परचम लहराया है। वो ही धोनी आज एक नया इतिहास लिखने कोलंबो की धरती पर उतरेंगे।
आपको बता दें आज भारत और श्रीलंका के बीच चौथा वनडे है, वैसे तो इंडिया ने इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है लेकिन आज का मैच धोनी के लिए काफी खास है क्योंकि वो आज अपने करियर का 300वां वनडे खेलने जा रहे हैं।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल...
इस मैच को खेलते ही धोनी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने उनसे पहले 300 वनडे खेले हैं।

एक नजर सबके रिकार्ड पर...
- सचिन तेंदुलकर ने कुल 463 वनडे मैच खेले हैं।
- राहुल द्रविड़ ने 344 वनडे खेले हैं।
- पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 334 खेले हैं।
- सौरव गांगुली 311 खेले हैं।
- युवराज सिंह 304 वनडे मैच खेल चुके हैं।

धमाकेदार पारी की उम्मीद
दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दो वनडे में मैच विनिंग पारियां खेली हैं इसलिए आज भी लोगों को उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद है।

माही में काफी क्रिकेट बाकी है
मालूम हो कि धोनी ने दूसरे और तीसरे वनडे मैच में दबाव के हालात में 45 और 67 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी, जिसके बाद उनके आलोचकों का मुंह बंद हो गया और वो भी कहने लगे कि अभी भी माही में काफी क्रिकेट बाकी है।

72 बार नॉटआउट
चौथे वनडे में धोनी नॉट आउट रहते हुए भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। वनडे करियर में वे अबतक 72 बार नॉटआउट लौटे हैं और फिलहाल इस मामले में साउथ अफ्रीका के शॉन पोलाक और श्रीलंका के चामिंडा वास के साथ टॉप पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications