एएफसी एशियन कप: यूएई को हराकर इतिहास रचना चाहेगा भारत
नई दिल्ली। एएफसी एशियन कप में भारत ने शानदार आगाज करते हुए पहले मैच में थाइलैंड के खिलाफ 4-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को जायेद स्पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। जहां मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हराकर भारत पहली बार इस टूर्नमेंट के नॉकआट स्तर में पहुंचना चाहेगा। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 साल बाद जीत के साथ आगाज किया है। यूएई अभी विश्व रैंकिंग में 79वें, जबकि भारत 97वें स्थान पर है। पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ भारत ने पहले हाफ में 1-1 से बराबरी के बाद दूसरे हाफ में तीन गोल दागकर यादगार जीत दर्ज की।
आठ साल बाद हो रही है भिड़ंत:
फुटबॉल के मैदान पर आठ साल भारत की भिड़ंत यूएई से होगी। इससे पहले दोनों 2011 में फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर में दोनों का आमना सामना हुआ था। इन दो मुकाबलों में से एक ड्रॉ रहा था एक में भारत को हार मिली थी।
भारतीय कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने कहा, 'हमारी टीम काफी युवा है और इस कारण वह काफी रोमांचित है। मेजबान टीम के साथ होने वाला मैच काफी अलग होगा क्योंकि वह काफी मजबूत है। मेरे खिलाड़ियों के लिए यूएई उनकी राह में खड़ी सिर्फ दूसरी टीम है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
