Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF World Cup 2019: मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। युवा भारतीय निशानेबाजों की जोड़ी मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने गुरुवार को चीन के बीजिंग में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए दूसरा 'गोल्ड मेडल' जीता। भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक की लड़ाई में चीन के जियांग रानक्सिन और पेंग वेई को 16-6 के व्यापक अंतर से हराया।

आईएसएसएफ विश्व कप में मनु भाकर और सौरभ चौधरी के लिए यह लगातार दूसरा स्वर्ण है क्योंकि उन्होंने इसी वर्ष फरवरी में शूटिंग विश्व कप के नई दिल्ली संस्करण में इसी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले पहला गोल्ड अंजुम मोडगिल-दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में चीनी जोड़ी लियु रुक्सुआन और यांग हारोन को मात देकर जीता था। ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा, एक वक्त था जब चीनी जोड़ी 13-11 से आगे चल रही थी लेकिन इसके बाद अंजुम मोडगिल-दिव्यांश पंवार ने मुकाबला 15-15 से बराबरी कर दिया और अंत में इस भारतीय जोड़ी को 17-15 से जीत मिली।

बता दें कि युवा निशानेबाज मनु और अनुभवी हीना सिद्धू बुधवार दौरान फार्म में नहीं दिखीं और दोनों 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं थी। क्वॉलिफिकेशन राउंड में मनु ने 575 का स्कोर बनाया जिससे वह 17वें स्थान पर जबकि हीना ने 572 अंक जुटाए, जिससे वह 26वें स्थान पर रहीं थी।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 16:54 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+