ICC ODI Ranking: टीम इंडिया के पास वन डे में भी नंबर वन बनने का मौका
नई दिल्ली। आईसीसी ने अपनी ताजा वन डे रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दोनों ने अपना-अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है। कोहली जहां बल्लेबाजो की लिस्ट में टॉप पर हैं तो वहीं बुमराह गेंदबाजों की लिस्ट में। बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 44.9 के स्ट्राइक रेट और केवल 17 के औसत के साथ 21 विकेट लेने वाले बुमराह को कुल 841 रेंटिंग अंक मिले हैं।
बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का नंबर है। जबकि कुलदीप यादव तीसरे पायदान पर हैं। बुमराहा की तरह ही अपरांपरागत एक्शन वाले श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा तीन स्थान की छलांग लगाकर 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और तेज गेंदबाज एल फर्सग्युसन की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया है। ये दोनों संयुक्त रूप में 31वें स्थान पर है।
जबकि बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। कोहली ने कुल 899 रेटिंग अंक हासिल किए है। इसके अलावा भारतीय वन डे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के 871 अंक हैं। वे कोहली के बाद दूसरे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर तीसरे नंबर पर हैं जबकि उनके हमवतन साथी मार्टिन गुप्टिल ने अपना 14वां स्थान बरकरार रखा है। यहां खास बात है कि दिग्गज कीवी बल्लेबाज और कप्तान केन विलियमसन टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं। उनको 11वां स्थान मिला है। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को नौवां स्थान मिला है।
वहीं टीम की बात की जाए तो भारत ने 121 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय को अभी हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 और न्यूजीलैंड के खिलाप 5 वन डे मैच खेलने हैं। अगर भारतीय टीम यहां सारे मैच जीतने में कामयाब रहती है तो भारत के कुल 125 अंक हो जाएंगे। जबकि फिलहाल शीर्ष पर मौजूद इंग्लैंड की टीम के 126 अंक हैं। भारत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। कीवी टीम ने एक और अंक हासिल करते हुए 113 अंक जुटा लिए हैं। अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड की टीम को पछाड़ना चाहता है तो उसको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज करनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
