Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंजाने में या जानबूझकर.. आखिर विराट कोहली से कैसे हो गई ये गुस्ताखी?

नई दिल्ली। पुणे वनडे में जैसे ही फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ विनिंग सिक्स लगाया, ग्राउंड पर मौजूद हर इंडियन फैन जोश में झूम उठा। सबसे ज्यादा जोश में तो वनडे टीम के कप्तान विराट कोहली दिखाई पड़े, उनके चेहरे से हंसी और हाथों से तालियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही थीं, लेकिन इस जोश में कोहली से वो गुस्ताखी हो गई, जो शायद वो कभी जानबूझकर भी नहीं करना चाहेंगे। कटक वनडे Live: आंंखों देखा हाल

दरअसल जीत की खुशी में चूर कोहली के पास अचानक से एक छोटा बच्चा मोबाइल लेकर पहुंच गया। अपने फैंस को जल्दी निराश ना करने वाले कोहली ने शायद उसे देखा नहीं लेकिन वो छोटा बच्चा सेल्फी लेने के लालच में कोहली को एकटक देखा जा रहा था लेकिन विराट ने उसकी ओर देखा तक नहीं।

विराट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

बच्चा बार-बार अपना फोन विराट को दिखा रहा था। बच्चे और विराट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि विराट ने जानबूझकर उस बच्चे को इग्नोर कर दिया। अब ये जानबूझकर हुआ या अनजाने में ये तो नहीं पता लेकिन बच्चों से बेहद प्यार करने वाले कोहली भईया से ऐसी उम्मीद उस बच्चे को तो कतई नहीं होगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+