Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : गुजरात ने बेंगलुरू बुल्स को 32-23 से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 67वें मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने बेंगलुरू बुल्स को उसी के होम ग्राउंड पर हार दी। गुजरात ने 32-23 से बेंगलुरू बुल्स को मात दी। इस जीत के साथ गुजरात की टीम के 30 अंक हो गए हैं और वो छठे नंबर पर काबिज है, वहीं बेंगलुरू अभी भी पांचवे नंबर पर है। गुजरात की टीम ने पहले हाफ से ही मैच पर अपनी बनाए पकड़ रखी। पहले हाफ के आखिर तक दोनों टीमों का स्कोर 18-12 था। गुजरात के डिफेंस ने दमदार खेल दिखाते हुए बेंगलुरू के रेडर्स को शुरुआत से काबू में रखा। इसका फायदा उन्हें मैच में 14 वें मिनट में मिला जब उन्होंने बुल्स को ऑलआउट किया। बेंगलुरू के लिए इस मैच में डिफेंडर नंदल ने हाई 5 लगाया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के डिफेंस का बोलबाला देखने को मिला। बुल्स ने जहां दो सुपर टैकल के दम पर टीम को वापसी जरूर कराई, लेकिन पवन सहरावत और रोहित कुमार भी टीम को रेड में पॉइंट दिलाने में लगातार विफल होते रहे। इसका फायदा गुजरात को हुआ और उन्होंने जो बढ़त बनाई हुई थी, उसे बरकरार रखा और अंत में इस मैच में जीत दर्ज की। बुल्स को मैच की आखिरी रेड में ऑलआउट होना पड़ा महंगा और उन्हें एक अंक भी नहीं मिला। अब गुजरात की अगली टक्कर बंगाल वॉर्रियर्स है, वहीं बेंगलुरू 1 सितंबर को तमिल थलाइवाज से पंगा लेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
बेंगलुरु बुल्स की टीम :
रेडर : बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर : मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर : आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम :
रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।"

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 22:44 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+