राजकोट। टीम इंडिया के आलराउंडर रविंद्र जडेजा की शादी का कार्ड सामने आ चुका है। जडेजा 17 अप्रैल को अपनी मंगेतर रीवाबा संग सात फेरे लेंगे। शादी राजकोट में होगी।
शादी में क्रिकेट जगत और राज्य की कई राजनैतिक हस्तियां शामिल होंगी। वेडिंग कार्ड बहुत ज्यादा आकर्षक है। कार्ड पर सबसे ऊपर RR लिखा है जिसका मतलब है रविंद्र और रीवाबा। शादी राजकोट के कालावड रोड पर स्थित सीजंस होटल में होगी जिसमें दोनों परिवार के करीबी ही शामिल होंगे।
जबकि 18 तारीख को जडेजा के मूल गांव हाडाटोडा में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। 16 तारीख को जडेजा की शादी का संगीत रखा गया है। मालूम हो कि आईपीएल के बीच में जडेजा की शादी होने के कारण टीम इंडिया के सर जी 14 अप्रैल को पुणे के खिलाफ और 16 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच में शामिल नहीं हो पायेंगे।
And Here it Is!!!
— ∂ιgνι #GameMaariChhe (@The_Bapu7) 5 April 2016
RAVINDRA JADEJA'S Weddind Card!!! Yeahhh it's official now. @imjadeja pic.twitter.com/bM6WobpdED