सुरेश रैना का दीवाली सेलीब्रेशन शुरू, पत्नी और क्यूट बेटी के साथ शेयर की फोटो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना अपने परिवार के साथ खूबसूरत समय बिता रहे हैं। दरअसल रैना अपने परिवार के साथ फेस्टिव सीजन मना रहे हैं। मंगलवार को धनतेरस के मौके पर रैना ने वाइफ प्रियंका और बेटी ग्रेसिया के साथ पूजा की और पूजा की फोटो ट्विटर पर शेयर कीं। बता दें कि सुरेश रैना पिछले दिनों रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी के मैचों में नजर आए थे।

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्यौहाार धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में क्रिकेटर्स अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुरेश रैना की बात करें तो वह पिछले काफी समय से टीम जगह बना ने की कोशिश कर रहे हैं। रैना के बारे में कहा जाता है कि वह यो यो टेस्ट में फेल हो जाते हैं। सुरेश रैना आखिरी बार नीली जर्सी में इसी साल एक फरबरी को आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए इस मैच में रैना ने 57 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन बनाए थे। वनडे की बात करें तौ रैना ने अपना आखिरी वनडे 25 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

Read more about: suresh raina team india
Story first published: Wednesday, October 18, 2017, 17:39 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+