आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 की टीम में एक भी इंडियन नहीं
सिडनी। विश्वकप का मेला समाप्त हो गया है, मेजबान आस्ट्रेलिया ने पांचवी बार यह खिताब जीतकर अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित कर दिया है। इस टूर्नामेंट के बाद आईसीसी ने वर्ल्ड कप-2015 की अपनी टीम का ऐलान किया है जिसमें टीम का कैप्टन न्यूजीलैंड के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को बनाया है।
गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी की टीम में किसी इंडियन को जगह नहीं मिली है। आईसीसी ने अपने 12 खिलाड़ियों में जगह पांच न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को चुना है। इसके बाद टीम में तीन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। यहां ताज्जुब करने वाली बात यह भी है कि इस टीम में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क को भी जगह नहीं दी गई है।
आईये आपको बताते हैं ICC टीम में कौन-कौन है।
ब्रेंडन मैकुलम-कप्तान (न्यूजीलैंड)
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड)
डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)
कुमार संगकारा-विकेटकीपर (श्रीलंका)
स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
एबी डिविलयर्स (साउथ अफ्रीका)
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
मॉर्नी मोर्केल (साउथ अफ्रीका)
ब्रैंडन टेलर-12वां खिलाड़ी (जिम्बाब्वे)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
