INDvsAUS: हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जगह लेंगे ये दो खिलाड़ी
नई दिल्ली। टीवी शो कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने की के चलते निलंबन झेल रहे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जगह दो खिलाड़ी को चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या और राहुल का टीम में नाम था लेकिन विवाद के बाद अब इन दो खिलाड़ियों की जगह विजय शंकर और शुभमन गिल का नाम तय किया गया है।
खबर के मुताबिक विजय शंकर 15 जनवरी को एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे वनडे से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। जबकि गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली वनडे टीम का भी हिस्सा होंगे। जहां भारत को पांच वनडै और तीन टी 20 मैच खेलने हैं। 19 साल के शुभमन गिल को पहली बार सीमित ओवर की भारतीय टीम में जगह दी गई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए 98.75 की एवरेज से दस पारियों में दो शतक और पांच अर्धशतक सहित 790 रन बनाए थे। शंकर दूसरी बार भारतीय टीम से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में निदाहास ट्रॉफी में टी20 में डेब्यू किया था।
बता दें कि शुक्रवार को बीसीसीआई ने राहुल और पांड्या के निलंबन की पुष्टि की थी और विवाद की जांच के बाद फैसला आने तक दोनों पर किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने से रोक लगाई है।
किस बात को लेकर हुआ विवाद: दरअसल, पांड्या ने शो के दौरान अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं। इस बयान के बाद विवादों का तूफान आ गया जो अबतक जारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
