दिल्ली ने दिखाया 'दबंग' खेल, रोमांचक मोड़ पर बेंगलुरू को 2 अंकों से हराया
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 56वें मुकाबले में दबंग दिल्ली ने आखिरी पलों पर बाजी मारते हुए बेंगलुरु बुल्स को 2 अंको से हरा दिया। दिल्ली ने 'दबंग' खेल दिखाते हुए 33-31 से मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की यह इस सीजन में छठी जीत रहीं। वह अंक तालिका में 34 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरू की यह सीजन में पांचवीं हार रही। वो 28 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
पहले हाफ के बाद बेंगलुरु बुल्स ने 19-11 की बढ़त बनाई। बैंगलोर के लिए पवन कुमार सहरावत ने बेहतरीन शुरुआत की और लगातार रेड में पॉइंट लाते हुए टीम को लीड दिलाई। दूसरी तरफ दिल्ली के रेडर्स जहां एक तरफ सिर्फ बोनस के जरिए ही पॉइंट लाए और अपने खिलाड़ियों को रिवाइव कराने में कामयाब नहीं हुए। इसी वजह से दिल्ली की टीम 10वें मिनट में ऑलआउट हो गई। बेंगलुरू के डिफेंस ने भी अच्छा खेल दिखाया। पहले हाफ में दिल्ली ने पवन को जरूर तीन बार आउट किया, लेकिन फिर भी वो बेंगलुरू को बढ़त लेने से नहीं रोक पाए। पवन ने पहले हाफ में 9 रेड पॉइंट हासिल किए, तो दिल्ली के लिए नवीन ने 6 अंक हासिल किए और साथ ही में पीकेएल इतिहास में अपने 250 रेड पॉइंट कभी पूरे किए।
दिल्ली की टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत अच्छी की और वापसी का प्रयास जारी रखते हुए बेंगलुरू को पॉइंट लेने से रोका। पवन ने दूसरे हाफ में इस सीजन का अपना छठा सुपर 10 पूरा किया। बेंगलुरू को लेकिन पहले हाफ में हासिल की गई बढ़त का फायदा हुआ, जिसके कारण उनके ऊपर दबाव नहीं आया। हालांकि नवीन ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया और वो बुल्स को ऑलआउट करने के काफी करीब आए। दिल्ली ने 37वें मिनट में बुल्स को ऑलआउचट किया और अहम मौके पर बढ़त बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
दबंग दिल्ली की टीम :
रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।
बेंगलुरु बुल्स की टीम :
रेडर : बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर : मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर : आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
