Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन बनाए (लीड-3)

नागपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर डेक्कन चार्जर्स के साथ खेले जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। 19.5 ओवर में उसकी पूरी टीम आउट हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दो विकेट शुरू में ही गिर गए। टीम के सलामी बल्लेबाज नमन ओझा एक रन बनाकर और माइकल लुम्ब 15 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों बल्लेबाजों का कैच रूद्र प्रताप सिंह की गेंद पर रेयान हैरिस ने पकड़ा।

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। शेन वाटसन ने सबसे अधिक 58 और फैज फजल ने 36 रन बनाए। यूसुफ पठान केवल पांच रन बनाकर आउट हुए।

इसके अलावा अभिषेक झुनझुनवाल 11 रन और अभिषेक राउत शून्य रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शेन वार्न एक रन बनाकर रन आउट हुए जबकि अदित्य डोले ने चार रन बनाया। सिद्धार्थ त्रिवेदी नौ रन बनाकर आउट हुए। मोर्न मोर्केल सात रन बनाकर नाबाद लौटे।

डेक्कन चार्जर्स की ओर से आर. पी. सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए जबकि रेयान हैरिस और हरमिंदर सिंह ने दो-दो विकेट झटके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+