For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पोंटिंग ने जिसे बताया कोहली से बेहतर खिलाड़ी, ऐसा है उसका सीरीज में हाल

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उस्मान ख्वाजा को लेकर बड़ा बयान दिया था। ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा के लिए रिकी पोंटिंग ने उनकी तारीफों के कसीदे पढ़े थे। लेकिन उनकी यह तारीफ उन्हीं पर भारी पड़ती नजर आ रही है और उस्मान ख्वाजा तारीफ के उलट प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

क्या बोले थे पोंटिंग:

क्या बोले थे पोंटिंग:

पोटिंग ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ माइंड गेम खेलते हुए दावा किया था कि इस सीरीज में कंगारू बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा विराट से ज्यादा रन बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि मेजबान टीम इस सीरीज में जीत हासिल करेगी। ऑस्ट्रेलिया के महान दौर के कप्तान रहे पोटिंग ने ना केवल ख्वाजा को भारत के खिलाफ रन जुटाने वाला खिलाड़ी बताया बल्कि इस खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द सीरीज भी घोषित कर दिया था।

205 गेंदों में महज एक चौका

205 गेंदों में महज एक चौका

भारत के साथ शुरुआती दो टेस्ट मैच में उस्मान ने 205 गेंद खेलते हुए 41 रन बनाए हैं।इस दौरान उनके बल्ले से एक बॉउंड्री निकली है। 205 गेंदों में उन्होंने पेसर्स की 121 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं आई है। एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 125 गेंद का सामना करते हुए 28 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में 42 गेंद खेलकर 8 रन बनाए थे। वहीं पर्थ में 38 गेंद का सामना करते हुए उन्होंने 8 रन बनाए हैं।

कोहली बनाम ख्वाजा:

कोहली बनाम ख्वाजा:

कोहली के मुकाबले उस्मान ख्वाजा अगर उस्मान ख्वाजा के बारे में बात की जाए तो इसमें कोई शक नहीं है कि बाये हाथ का ये एशियाई मूल का बल्लेबाज एक शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की है। ऑस्ट्रेलिया में ख्वाजा का रिकॉर्ड भी शानदार है। हालांकि जहां तक रिकॉर्ड की बात है तो ख्वाजा भारत के कप्तान के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं। ख्वाजा ने अब तक 35 टेस्ट मैचों में 43.8 की औसत से 2,455 रन बनाए हैं। जिसमें अब तक केवल 7 शतक ही उनके नाम हैं। जबकी कप्तान विराट कोहली ने अब तक 73 टेस्ट मैचों में 6331 रन बनाए हैं जिसमें 24 शतक उनके नाम हैं।यह आंकड़ें एडिलेड टेस्ट तक के ही हैं।

Story first published: Saturday, December 15, 2018, 16:36 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+