राष्ट्रमंडल खेल: तीसरे दिन भारत ने झटके 4 स्वर्ण
दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन भी भारत का सफर शानदार रहा। भारत को निशानेबाजी में तीन और भारोत्तोलन में एक स्वर्ण पदक मिला है। इसके साथ खेलों के तीसरे दिन भारत ने कुल 4 स्वर्ण झटके हैं।
भारत के ओंकार सिंह ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर निशानेबाजी में देश को एक और स्वर्ण पदक दिलाया है।
वहीं भारोत्तोलन में रेणु बाला चानू ने 58 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण झटककर भारत की झोली में डाल दिया।
महिलाओं की इस भारोत्तोलन प्रतियोगिता का रजत पदक आस्ट्रेलिया की शीन ली ने जीता और इंग्लैंड की 16 वर्षीया भोरोत्तोलक जोए स्मिथ ने कांस्य पदक हासिल किया। भारोत्तोलन में भारत के खाते में यह पहला स्वर्ण है। इससे पहले भारतीयों ने निशानेबाजी में तीन स्वर्ण, दो रजत और पहलवानी में तीन स्वर्ण जीते हैं।
पदकों की होड़ में आस्ट्रेलिया 12 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य जीतकर पहले पायदान पर है। वहीं कुल 18 पदकों के साथ जिसमें 9 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ भारत दूसरे पायदान पर डटा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications