For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फैन ने इस महिला एंकर के साथ खिंचवाई फोटो, पोंटिंग के हाथ में पकड़ा दिया था फोन

नई दिल्ली। अगर किसी क्रिकेट प्रेमी को कोई महान खिलाड़ी सामने दिख जाए तो उसकी पहली चाहत यही रहती है कि मुलाकात करके एक तस्वीर ले जाए। आस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के साथ भला काैन क्रिकेट प्रेमी नहीं मिलना चाहता। लेकिन जब पोंटिंग पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में दूसरे टेस्ट दाैरान स्टेडियम के बाहर महिला एंकर के साथ चर्चा कर रहे थे तो उसी दाैरान एक फैन आया और उसने पोंटिंग के हाथ में फोन थमा दिया। फैन ने पोंटिंग से महिला एंकर के साथ फोटो खिंचवाई। इसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, ये महिला एंकर थीं मेलानी मैक्लॉघलिन, जिन्हें देख एक फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हो गया। फैन ने पोंटिंग के साथ अपना रूख नहीं किया, लेकिन उसने अपना फोन जरूर उन्हें पकड़ा दिया और कहा कि एंकर के साथ मेरी एक फोटो खींच दो। इस फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा गया, "एक फैन रिकी पोंटिंग और मेलानी के पास आया और फोटो लेने की अपील करता है। इसके बाद फैन अपना फोन फोटो खिंचवाने के लिए पोंटिंग को थमा दिया जिसे पोंटिंग ने भी निराश नहीं किया।'' बता दें कि इस फोटो को खुद मेलानी ने भी रीट्वीट किया है।

बता दें कि मेलानी आस्ट्रेलिया की एक मशहूर महिला स्पोर्ट्स एंकर हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मेलानी के इंस्टग्राम पर फोलोअर्स की संख्या 43.5 हजार से भी ज्यादा है, जहां वो आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माैजूदा समय मेलानी सेवन नेटवर्क के लिए एक काम कर रहीं हैं। मेलानी ने पहले फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए काम किया, जहां उन्होंने किक ऑफ, इंडियन सुपर लीग और फॉक्स स्पोर्ट्स एफसी सहित फुटबॉल (फुटबॉल) शो की मेजबानी की, जबकि फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज पर भी नियमित रूप से काम किया था।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+