For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिकी पोंटिंग ने गेंदबाजों को दी सलाह, बताया इस तरह कर सकते हैं स्मिथ को आउट

नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ को आउट करना माैजूदा समय में चल रही एशेज सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनाैती बन गई है। जोफ्रा आर्चर जैसे नामी गेंदबाजों की भी स्मिथ के आगे हवा निकल गई। एशेज के चाैथे टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी 8 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की। आस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट महज 28 रन पर गिर गया था। तब आए स्मिथ जिन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की नाक में दम करते हुए 211 रनों की पारी खेल डाली। उन्हें आउट करने के लिए बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्राॅर्ड भी सफलता नहीं पा सके। अंत में स्मिथ की पारी पर विराम महज 7वां टेस्ट खेल रहे आलराउंडर जोए डेनली ने लगाया। स्मिथ इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उनको इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज आसानी आउट नहीं कर पा रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्मिथ को आउट करने का एक तरीका बताया है।

ऐसे करें आउट

ऐसे करें आउट

पोंटिग ने स्टीव स्मिथ को आउट करने के बारे में सलाह देते हुए कहा कि वे पिछली 99 पारियों में सिर्फ 9 बार LBW आउट हुए हैं। इसलिए आप उनको सीधे बॉल डालकर आउट नहीं कर सकते। स्मिथ को आउट करने का एक ही तरीका है और वो ये है कि आप बाहर निकलती हुई गेंद डालें। वह उन गेंदों को अंदर नहीं ला सकता। इसके अलावा पोंटिंग ने स्मिथ को जीनियस बताया। बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप तमाम शब्द सुन सकते हैं, लेकिन मेरे दिमाग में उनके लिए सिर्फ 'जीनियस' शब्द ही आता है। उन्होंने कहा कि स्मिथ ने एक बार फिर यादगार पारी खेली। यह वो काम है जो वो अच्छे से करता है। वह कोई भी गलती नहीं करता है। उसकी एकाग्रता का स्तर हमेशा अविश्वसनीय और ऊंचा रहता है।

शेन वाॅर्न ने बताया स्मिथ और कोहली में काैन तोड़ेगा सचिन के 100 शतकों का रिकाॅर्ड

स्मिथ ऐसे हैं तो सोचिए ब्रैडमैन कैसे रहे होंगे

स्मिथ ऐसे हैं तो सोचिए ब्रैडमैन कैसे रहे होंगे

एशेज सीरीज के इस टेस्ट मैच में कमेन्ट्री के दौरान स्मिथ को आउट करने को लेकर की गई चर्चा को लेकर पोंटिंग ने कहा, "आज जब सभी वहां बैठे थे तो फिर से एक बात सामने आई और इंग्लिश कमेंटेटर के साथ कमेन्ट्री बॉक्स के साथ बैठे थे तो वो लगातार पूछ रहे थे कि हम उन्हें आउट कैसे करें। कोई उन्हें आउट करने के लिए कुछ करता नहीं है।" पोंटिंग ने आगे कहा कि जो स्मिथ अभी कर रहे हैं वह अद्भुत है लेकिन सोचिए ब्रैडमैन कैसे रहे होंगे। इस समय जो स्मिथ है उससे भी ज्यादा बेहतर होना कैसा होगा।

ब्रैडमैन से की तुलना

ब्रैडमैन से की तुलना

इतना ही नहीं पोंटिंग ने स्टीव स्मिथ की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से की। पोंटिंग ने कहा कि केवल ब्रेडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ अधिक शतक और दोहरे शतक बनाए थे। स्मिथ 64.64 की औसत से रन बना रहे हैं और डॉन ब्रैडमैन ने 99.94 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाए हैं। बता दें कि स्मिथ एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे नंबर पर जैक हाॅब्स हैं जिन्होंने 12 शतक लगाए हैं। वहीं ब्रैडमैन के नाम एशेज में सबसे ज्यादा 19 शतक लगाने का रिकाॅर्ड है।

Story first published: Friday, September 6, 2019, 15:33 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+