Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रंगीन मिजाजी पड़ी इमाम उल हक को भारी, PCB की फटकार के बाद उठाना पड़ा ये कदम

नई दिल्ली: हाल ही में कई लड़कियों से प्राइवेट चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर लीक हो जाने के बाद इमाम उल हक की किरकिरी सारी दुनिया में हो रही है। यह पाकिस्तानी ओपनिंग बल्लेबाज पिछले 6 महीनों के दौरान 7-8 लड़कियों से एक साथ डेटिंग कर रहा था और लड़कियां इमाम की पॉवर व स्टेट्स में फंस भी जाती थी। हालांकि जब इमाम की रंगीन मिजाजी का पता चला तो इन लड़कियों ने ही ट्विटर पर एक यूजर को इमाम का भंडाफोड़ करने वाले प्राइवेट स्क्रीनशॉट लीक कर दिए थे।

इमाम की इस हरकत पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआत में यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की थी कि यह इमाम का निजी मसला है। इसमे बोर्ड दखल नहीं देगा लेकिन बाद में मामला बढ़ता देखकर पीसीबी भी हरकत में आ गया और उसने इमाम पर लगे आरोपों की जांच भी शुरू कर दी।

जांच में आरोपों के साबित होने के बाद इमाम को बोर्ड ने फटकार लगाई है और इसके बाद इमाम ने बिना शर्त माफी भी मांग ली है। माना जा रहा है कि पीसीबी ने इमाम पर काफी कृपा दिखाई है क्योंकि जिस तरह से इमाम ने रंगीन मिजाजी दिखाई थी उसकी वजह से पाक क्रिकेट का चेहरा दुनिया भर में बदनाम हुआ था। इस बारे में बार करते हुए पाक क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान ने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसका इमाम को पछतावा है और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली है।

वसीम ने आगे बताया कि भले ही यह इमाम का निजी मामला हो लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों से नैतिकता और अनुशासन के उच्चतम मानको का पालन करने की उम्मीद करता है। वसीम खान ने कहा कि बोर्ड इस प्रकार के मामलों को बहुत गंभीरता से लेता है और केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के अधिक जिम्मेदार होने की उम्मीद करता है। बता दें कि इमाम पाकिस्तान क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक के भतीजे हैं और इस कारण भी उन पर चयनकर्ताओं का फेवरेट होने का आरोप लगता रहा है। इंजमाम ने हालांकि विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 13:39 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+