Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन की रिपोर्ट दर्ज कराना सहीः पोंटिंग

ricky-pontingसिडनी, 8 जनवरीः आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने बयान पर बरकरार रहते हुए कहा कि उन्होंने हरभजन सिंह की एंड्रयू साइमंड्स पर नस्ली टिप्पणी की रिपोर्ट दर्ज कराकर कोई गलती नहीं की.

उन्हें लगता है कि भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का आस्ट्रेलियाई टीम में खेल भावना की कमी कहकर आलोचना करना अनुचित है. पोंटिंग ने कहा यह शर्मनाक है कि टेस्ट में यह मामला हावी हो गया है क्योंकि मुझे लगता है कि मेलबर्न और सिडनी में हुए दोनों टेस्ट मैच शानदार खेल भावना के अंतर्गत खेले गये.

"द आस्ट्रेलियन" में पोंटिंग ने अपने कालम में लिखा यह ऐसा है जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता इसलिये अनिल कुंबले का यह कहना कि हमने सिडनी में खेल भावना में क्रिकेट नहीं खेला यह हैरानी भरा और निराशाजनक है.

उन्होंने कहा बतौर व्यक्ति मैं अनिल को पंसद करता हूं. क्रिकेटर और अब कप्तान के तौर पर मैं उसका आदर करता हूं. मुझे हमेशा लगता है कि वह उचित तरीके से अपना क्रिकेट खेलता है जो चुनौतीपूर्ण होता है. मुझे लगता है कि ऐसा ही हम भी करते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+