Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जो रूट के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, अजीब तरीके से दाैड़े तो हंस पड़े रिकी पोंटिंग

एलिलेड : एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट इंग्लैंड के लिए सही जाता नहीं दिखा क्योंकि इंग्लिश बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने फीके पड़ते दिखे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 230 रन बनाते हुए घोषित कर इंग्लैंड को 468 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया। मैच के चाैथे दिन इंग्लैंड ने 70 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए, जिसके बाद कप्तान जो रूट ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इस दाैरान जो रूट के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसे देख सभी एक समय हैरान रह गए थे। दरअसल, रूट के प्राइवेट पार्ट पर जोर से गेंद लगी।

यह हादसा उस समय हुआ जब इंग्लैंड की पारी का 41वां ओवर मिचेल स्टार्क फेंकने आए। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 78 रन था। जैसे ही स्टार्क ने ओवर की पहली गेंद थोड़ी उछाल के साथ सीधी फेंकी तो उसे रूट खेल नहीं सके और गेंद सीधी प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। इसके बाद रूट नीचे गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगे। उस समय रूट 20 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर क्रीज पर तुरंत फीजियो की टीम आई, जिन्होंने रूट को उठाने में मदद की। हालांकि रूट फिर खेलने के लिए तैयार हो गए औररन लेने के लिए दाैड़ते भी दिखे।

यह भी पढ़ें- बेटे के खातिर पिता ने छोड़ी नौकरी, जानें कौन है भारतीय क्रिकेट का नया सितारा यश ढुल

अजीब तरीके से दाैड़े तो हंस पड़े रिकी पोंटिंग
हालांकि रूट पूरी तरह से ठीक नहीं हुए थे, क्योंकि वह दाैड़ते समय कुछ परेशानी में दिख रहे थे। रूट जब अपनी पारी का 23वां रन लेने के लिए दाैड़े थे तो वह असहज महसूस कर रहे थे। प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने के कारण वह अजीब तरीके से दाैड़ रहे थे, जिसे देख कमेंट्री में बैठे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जो रूट भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। हालांकि रूट ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। रूट 44वें ओवर में मिचेल स्टार्क का ही शिकार बन 67 गेदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए।

Story first published: Monday, December 20, 2021, 15:29 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+