For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पोंटिंग की भविष्यवाणी- ये दो टीमें होंगी वर्ल्ड कप 2019 जीतने की प्रवल दावेदार

आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही आए दिन क्रिकेट जगत के महान क्रिकेटर अनुमान लगाने में लग पड़े हैं कि काैन सी टीम खिताब जीतेगी और काैन सी नहीं। वहीं आस्ट्रेलिया के पूर्व म

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही आए दिन क्रिकेट जगत के महान क्रिकेटर अनुमान लगाने में लग पड़े हैं कि काैन सी टीम खिताब जीतेगी और काैन सी नहीं। वहीं आस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। उनके अनुसार खिताब पर कब्जा माैजूदा समय की 2 टीमें कर सकती हैं।

ये हैं खिताब जीतने की प्रबल दावेदार

ये हैं खिताब जीतने की प्रबल दावेदार

पोंटिंग का मानना है कि भारत-इंग्लैंड ऐसी टीमें हैं जो वर्ल्ड कप जीतने के लिए प्रवल दावेदार हैं क्योंकि दोनों टीमें माैजूदा समय में अच्छी फाॅर्म से गुजर रही हैं। हालांकि, पोंटिंग ने अपनी टीम को लेकर भी बात की। पोंटिंग के अनुसार, ऐसा नहीं है कि आस्ट्रेलिया अपना खिताब नहीं बचा पाएगी। पोंंटिंग ने कहा, ''निलंबित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया खिताब बरकरार रख सकता है।''

पोंटिंग को टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

पोंटिंग को टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

बता दें कि आस्ट्रेलिया पिछले कुछ समय से बुरे दाैर से गुजर रही है। कंगारू टीम पिछले 26 वनडे मुकाबले में से सिर्फ चार मैचों को जीतने में सफल रही है। लेकिन पोंटिंग का कहना है कि आस्ट्रेलिया भी खिताब जीत सकता है। उन्होंने कहा, ''मौजूदा फॉर्म को देखे तो भारत और इंग्लैंड अभी सबसे मजबूत टीमें है, लेकिन आप हमारी टीम में वॉर्नर और स्मिथ को जोड़ लेंगे तो हमारी टीम भी दूसरी टीमों की तरह मजबूत नजर आएगी।'' पोंंटिंग ने आगे कहा, ''मैं ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कहा रहा हूं कि मैं इस टीम का कोच हूं। इंग्लैंड की परिस्थितियां हमारे खिलाड़ियों के अनुकूल होगी। मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया भी प्रबल दावेदार होगा।''

3 बार खिताब जीता चुके हैं पोंटिंग

3 बार खिताब जीता चुके हैं पोंटिंग

बता दें कि आस्ट्रेलिया टीम 5 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है जिसमें 3 बार लगातार पोंटिंग ने टीम को चैंपियन बनाया। पोंटिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने 1999, 2003 और 2007 का खिताब जीता। वह दुनिया के इकलाैते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम को सबसे ज्यादा 3 बार विश्व कप का खिताबा जिताया हो। वहीं 2015 में माइकल क्लार्क की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने चाैथी बार खिताब जीता था, तो 1987 में एलन बॉर्डर ने टीम को जिताया था।

खत्म होने वाला है स्मिथ-वाॅर्नर का बैन

खत्म होने वाला है स्मिथ-वाॅर्नर का बैन

आस्ट्रेलिया टीम के लिए अहम खिलाड़ी स्मिथ और वाॅर्नर पर लगा बैन पाकिस्तान के खिलाफ मार्च में होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दौरान समाप्त हो जाएगा। इस सीरीज के मैच शारजाह, अबु धाबी और दुबई में 22 से 31 मार्च तक खेले जाएंगे। स्मिथ-वाॅर्नर पर बाॅल टेंपरिंग का दोषी पाए जाने के बाद आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 1 साल का बैन लगा दिया था। इनके अलावा बैन क्राॅफ्ट पर भी बैन लगा। स्मिथ-वाॅर्नर के बैन होने के बाद आस्ट्रेलिया टीम पतन की ओर बढ़ती गई लेकिन अब उम्मीद है कि उनकी वापसी के बाद फिर से कंगारू पुराने रंग में दिखेंगे। यह पूरी तरह से संभव है कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे।

इंग्लैंड के पास पहली बार खिताब जीतने का माैका

इंग्लैंड के पास पहली बार खिताब जीतने का माैका

इस बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड की धरती पर आयोजित किया जाएगा। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड के पास पहली बार खिताब जीतने का माैका रहेगा। वहीं वनडे रैंकिंग मे भी इंग्लैंड पहले स्थान पर काबीज है। दूसरी ओर आत्मविश्वास से भरी 'विराट सेना' भी चाहेगी कि युवा खिलाड़ियों के साथ तीसरी बार खिताब अपने नाम किया जाए। इससे पहले भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था।

Story first published: Monday, February 11, 2019, 16:10 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+