For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुशफायर मैच में ब्रायन लारा को इस नंबर पर बैटिंग कराना चाहते हैं पोंटिंग

नई दिल्ली: बुशफायर क्रिकेट बैश चैरिटी मैच की चर्चाएं इस समय जोरों पर हैं और हो भी क्यों ना क्योंकि एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को अपने पसंदीदा पुराने दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर उतरते देखने का मौका मिलेगा जिसमें वसीम अकरम, शेन वॉटसन जैसे कई नामचीन खिलाड़ी खेल रहे होंगे।

इससे पहले, स्पिन जादूगर शेन वार्न को भी T10 खेल में अपना जादू दिखाने के लिए सेट किया गया था, लेकिन कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें वापस होना पड़ा। इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट ने कप्तानी की बागडोर संभाली है।

कर्टनी वाल्श और सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियां भी इस दौरान कोच की भूमिका के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हुईं दिखाईं देंगी। इससे पहले, मैच 8 फरवरी शनिवार को सिडनी में होने वाला था। यह उसी दिन है जब ऑस्ट्रेलिया में दो अन्य खेल भी होने तय हैं।

अब सिडनी के गीले मौसम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को रविवार, 9 फरवरी को प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित किया है। खेल की जगह में भी बदलाव करते हुए सिडनी से हटाकर मेलबर्न में जंक्शन ओवल में बदल दिया गया है। उसी दिन, ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का मैच भी होगा।

इस दौरान सचिन तेंदुलकर पोंटिंग इलेवन के कोच होंगे।

इसी बीच पोंटिंग चाहते हैं कि वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा नंबर चार पर बैटिंग करें। जबकि पोंटिंग खुद नंबर तीन पर आएंगे। पोंटिंग ने एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें इन दो दिग्गजों को साथ देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों को देखा जा सकता है कि दोनों नेट्स में बैटिंग कर रहे हैं।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया और लिखा, "अगर मैं रविवार को तीन बल्लेबाजी कर रहा हूं, तो उम्मीद है कि लारा मेरी टीम में है और चार पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 13:28 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+