For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गलत साबित हुआ रिकी पोंटिंग का दावा, भारतीय 'शेरों' ने फेरा उम्मीदों पर पानी

India vs Australia 3rd Test Draw : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) तीसरे टेस्ट में हार के करीब थी, लेकिन पांचवें दिन के खेल ने सबकुछ बदल दिया। एक समय तो ऐसा भी लगा कि भारत मैच जीत जाएगा। रिषभ पंत (Rishabh Pant) की तेज पारी ने यह उम्मीदें जगाईं, लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद भारतीय बल्लेबाज मैच जीत तो नहीं सके पर हारने से बच गए। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने इस मैच को लेकर जो दावा किया था वो पूरी तरह से गलत साबित हो गया।

दरअसल, पोंटंग ने चैनल 7 के ट्विटर हैंडल पर फैंस के सवालों का जवाब दिए थे और इसी दौरान उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम दूसरी पारी में 2020 रन भी नहीं बना पाएगी। पोंटिंग ने कहा था, "310 रनों का टारगेट इस पिच पर अच्छा होगा लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि भारतीय टीम यहां पर दूसरी पारी में 200 रन भी बना पाएगी।" वहीं भारतीय शेरों ने पोंटिंग की बात को गलत साबित कर दिया। टीम ने पांचवें दिन के अंत तक बल्लेबाजी की और मैच ड्रा पर समाप्त किया।

आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 312 पर घोषित करते हुए भारत के सामने 407 रनों का लक्ष्य रखा था। इसे हासिल करना तो मुश्किल था, लेकिन यह भी लग रहा था कि भारतीय बल्लेबाज पूरा दिन क्रीज पर टिक नहीं पाएंगे। पर अंतिम दिन पंत ने 118 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा भी 77 रन बनाकर आउट हो गए। टीम 88.2 ओवर में 272 रन बना चुकी थी, जबकि 5 विकेट शेष बचे थे। करीब 43 ओवर का खेल बचा था। भारत के सामने चुनाैती थी मैच बचाने की। आखिरकार हनुमा विहारी व रविचंद्रन अश्विन ने कंगारू गेंदबाजों के पसीने छुटाए। दोनों दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे रहे। विहारी ने 161 गेंदों में नाबाद 23, जबकि अश्विन ने 128 गेदों में नाबाद 39 रन बनाकर मैच ड्रा करवा दिया।

Story first published: Monday, January 11, 2021, 13:50 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+